नरोत्तम मिश्रा का राहुल पर हमला, बोलें-मैं उस गुरु को नमन करता हूं जिन्होंने इनको पढ़ाया

भोपाल: उत्तर प्रदेश हाथरस मामले (Hathras case) में राजनीति तेज होती जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) का हाथरस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने हाथरस केस को लेकर कांग्रेस पर जातीय राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस देश को जातियों में बांटना चाहती है। हाथरस केस एक संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस का एक प्रयोग था।


 


मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए एक के बाद एक हमला किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को दलित की चिंता नहीं है, दल हित की चिंता है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ रहती है। कांग्रेस का हाथ दांगाइयों के साथ होता है। कांग्रेस हर बार धोखे की राजनीति करती हैं।