कंगना को केंद्र से मिली सुरक्षा:Y कैटेगरी के सिक्योरिटी कवर में मुंबई जाएंगी कंगना; महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- मुंबई का अपमान करने वालों को सिक्योरिटी मिलना दुख की बात

एक्ट्रेस कंगना रनोट को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मंजूरी दे दी है। इस पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का रिएक्शन आया है। देशमुख ने कहा, "मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करने वालों को सिक्योरिटी दी जा रही है। यह चौंकाने वाली और दुख की बात है। महाराष्ट्र राज्य सिर्फ एनसीपी, शिवसेना या कांग्रेस का नहीं, बल्कि भाजपा और जनता का भी है। अगर कोई राज्य का अपमान करता है तो सभी दलों को निंदा करनी चाहिए।"


कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। शिवसेना सांसद संजय राउत इसे लेकर लगातार एक्ट्रेस पर हमलावर हैं। कंगना ने एक दिन पहले ही वीडियो जारी कर शिवसेना पर धमकी देने के आरोप लगाए थे।


वाई सिक्योरिटी क्या है?
यह किसी वीआईपी को मिलने वाली तीसरे लेवल की सुरक्षा होती है। इसमें 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं। इनमें एक या 2 कमांडो और 2 पीएसओ शामिल होते हैं।