मध्यप्रदेश में अब नगर पालिका अध्यक्षों ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। प्रदेश भर के भाजपा और कांग्रेस के 100 से अधिक अध्यक्ष और महापौर ने आज भोपाल में श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाउस का घेराव कर दिया। हालांकि उन्हें पॉलिटेक्निक चौराहा से आगे नहीं जाने दिया। खास बात यह है कि इसमें 80% भाजपा के अध्यक्ष हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पद नहीं मिलने पर उपचुनाव में किसी भी स्तर तक जाने की धमकी दी है। नगर पालिका, नगर निगम और नगर परिषद का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की गई।
मध्यप्रदेश में सरकार की मुश्किलें:कांग्रेस के साथ भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पहुंचे सीएम हाउस; मांगे नहीं माने जाने पर चुनाव में देख लेने की धमकी दी
• Patrakar Sudhir Mishra