- फेविलो में एंटी-वायरल ड्रग फेविपिराविर की डोज है, हैदराबाद की जेनरिक फार्मा कम्पनी MSN ग्रुप जल्द ही फेविपिराविर की 400 एमजी की टेबलेट लॉन्च करेगी
हैदराबाद की जेनरिक फार्मा कम्पनी MSN ग्रुप ने कोरोना की सबसे सस्ती दवा 'फेविलो' लॉन्च की। दवा में फेविपिराविर ड्रग की डोज है। 200 एमजी फेविपिराविर की टेबलेट 33 रुपए में उपलब्ध होगी। कम्पनी के मुताबिक, जल्द ही फेविपिराविर की 400 एमजी की टेबलेट भी बाजार में लॉन्च करेगी।
अब तक की सबसे सस्ती दवा
| फार्मा कम्पनी | दवा का नाम | कीमत |
| MSN ग्रुप | फेविलो | ₹ 33 |
| जेनवर्क्ट फार्मा | फेविवेंट | ₹ 39 |
| ग्लेनमार्क फार्मा | फेबिफ्लू | ₹ 75 |
| सिप्ला | सिप्लेंजा | ₹ 68 |
| हेट्रो लैब | फेविविर59 | ₹ 59 |
| ब्रिंटन फार्मा | फेविटन | ₹ 59 |
सबसे किफायती दवा का दावा
MSN ग्रुप के सीएमडी डॉ. एमएसएन रेड्डी का दावा है कि फेविलो कोविड-19 की सबसे प्रभावी और किफायती दवा है। उन्होंने कहा, हमारी कम्पनी दवाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ उसे लोगों को उपलबध कराने में विश्वास रखती है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की तरफ से फेविपिराविर से कोरोना के मरीजों का इलाज करने के लिए अप्रूवल मिल चुका है। इससे कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षणों वाले मरीजों को इलाज किया जा सकेगा।