सीएम आज करेंगे गेहूं खरीदी की समीक्षा

सीएम आज करेंगे गेहूं खरीदी की समीक्षा


सीएम आज करेंगे गेहूं खरीदी की समीक्षाआज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रालय में मंत्रियों के साथ गेहूं खरीदी की समीक्षा करने वाले है। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मप्र देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है, पंजाब का स्थान अभी पहले नंबर पर था। इस साल मप्र ने 5 जून तक 1 करोड़ 27 लाख 67 हजार 473 टन गेहूं खरीदा है।  जो  देश के सभी राज्यों के खरीदे गए गेहूं का 33 फीसदी मध्यप्रदेश में ही खरीदा गया है। पूरे देश में 3 करोड़ 86 लाख 54 हजार टन गेहूं की खरीदी हुई पिछले साल की तुलना में मप्र में खरीदी 74 फीसदी बढ़ी है..खरीदे गए कुल गेहूं में से 118 लाख टन का सुरक्षित भंडारण किया जा चुका है और 14 लाख किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रु. ट्रांसफर किए गए है।