भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के लापता होने का पोस्टर लगने के दूसरे दिन उनकी एम्स दिल्ली में भर्ती होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा स्वास्थ्य संबंधी समस्या के कारण लंबे समय से दिल्ली में ही हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने वीडियो के जरिए कहा कि उनकी हालत ठीक नहीं है। एक आंख से दिखना बंद हो गया है। दूसरी से भी धुंधला और 25 फीसदी ही दिख रहा है। ब्रेन से लेकर रेटीना तक सूजन और पस है। डॉक्टरों ने उनसे बातचीत करने मना किया है। भोपाल में पोस्टर लगने पर उन्होंने कहा कि ये कांग्रेसियों की घृणित करतूत है।
दिल्ली एम्स में भर्ती हैं सांसद साध्वी प्रज्ञा 31 May 2020
• Patrakar Sudhir Mishra