चिंतामन गणेश के दरबार में दिग्विजय


राज्यसभा चुनाव के लिए कुछ ही घंटे बाकी रहे गए है, वोटिंग से पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीहोर में प्राचीन गणेश मंदिर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को असफल बताते  हुए विदेश नीति पर सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी 5 बार प्रधानमंत्री के रूप में चीन गए और उसका नतीजा ये हुआ की 55 साल बाद पहली बार LAC पर  हमारे 20 जवान शाहिद हो गए। उन्होंने कहा कि, सरकार को अपनी विदेश नीति पर विचार करना चाहिए। वहीं दिग्विजय सिंह ने FIR मामले पर भी बीजेपी को  घेरा।