नीति / समय कैसा भी हो, मन शांत रखने के लिए हर हाल में संतुष्ट रहना चाहिए

जीवन मंत्र डेस्क. जीवन में आने वाली परेशानियों से अधिकतर लोग निराश हो जाते हैं, जबकि सुख हो या दुख, व्यक्ति को हर हाल में संतुष्ट रहना चाहिए। अगर संतुष्टि नहीं रहेगी को मन को शांति नहीं मिल सकती है। इच्छाओँ को पूरा करने के लिए मन हमेशा व्याकुल रहेगा।


इन नीति के अनुसार इस श्लोक के अनुसार व्यक्ति बुरे समय में दुखी नहीं होना चाहिए और जब सुख के दिन हों तब हम बहुत ज्यादा खुश नहीं होना चाहिए। सुख हो या दुख, हमें हर हाल में संतुष्ट रहना चाहिए। जो लोग इस नीति का पालन करते हैं, उनके जीवन में शांति बनी रहती है।


इस नीति का महत्व बताने वाली एक लोक कथा भी प्रचलित है। कथा के अनुसार किसी आश्रम में एक भक्त ने गाय दान में दी। शिष्यों ने अपने गुरु को इस बारे में बताया। गुरु ने कहा कि अच्छी बात है अब हमें ताजा दूध मिलेगा। शिष्ट प्रसन्न थे। अब उन्हें रोज ताजा दूध मिल रहा था। सभी सेहत अच्छी हो गई। कुछ दिन बाद वह भक्त फिर से आश्रम आया और अपनी गाय वापस ले गया। इस बात से सभी शिष्य दुखी हो गए, क्योंकि अब उन्हें ताजा दूध नहीं मिलेगा। उन्होंने ये बात गुरु को बताई तो गुरु ने कहा कि ये भी अच्छा है अब हमें गाय के गोबर की सफाई नहीं करनी होगी। हमारा समय बचेगा और हम पूजा-पाठ में ज्यादा समय दे पाएंगे।


शिष्यों ने कहा कि गुरुजी अब हमें ताजा दूध नहीं मिल पाएगा। गुरु ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में संतुष्ट रहना चाहिए। जब हमें गाय दान में मिली तब हम ज्यादा खुश नहीं हुए और आज जब गाय नहीं है तब भी हम दुखी नहीं है। यही सूत्र हमारे जीवन में शांति लेकर आता है। अगर संतुष्टि की भावना नहीं होगी तो हमारा मन अशांत रहेगा।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image