उज्जैन / महाकाल को आज सांध्य आरती के पहले लगेगा गुलाल, रात 8 बजे जलेगी होली, भजन संध्या भी

उज्जैन.फाल्गुन पूर्णिमा पर 9 मार्च की शाम महाकाल मंदिर में होली की शुरुआत हो जाएगी। नैवेद्य कक्ष में चंद्रमौलेश्वर को गुलाल लगाएंगे। शाम 6.30 बजे सांध्य आरती के पहले भगवान महाकाल को गुलाल चढ़ेगी। आरती के बाद पुजारी और भक्त प्रांगण में होलिका दहन करेंगे। होली और धुलेंडी पर मंदिरों में भगवान को हर्बल गुलाल ही लगाया जाएगा। टेसू और केशर के रंगों का उपयोग करेंगे।



शहर में सबसे पहले महाकाल मंदिर की होली जलेगी। यहां रात 8 बजे होलिका दहन होगा। इसके बाद शहर में होली जलाने की शुरुआत होगी। शहर में धुलेंडी पर तड़के होली जलेगी। धुलेंडी पर भस्मआरती में भगवान को गुलाल चढ़ाई जाएगी व भक्त भी होली खेलेंगे।



हानिकारक रंग-गुलाल के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
होलिका दहन के बाद मंदिर में भजन गायक हरिकिशन साबू उर्फ भोंपूजी भजन प्रस्तुत करेंगे। समिति सदस्य आशीष शर्मा के अनुसार परिसर में हर्बल गुलाल का ही उपयोग होगा। रंगपंचमी पर टेसू और केशर से बनाया गया रंग ही भगवान को चढ़ेगा। मंदिर में अन्य गुलाल व रंग का उपयोग नहीं होगा। हानिकारक रंग-गुलाल के उपयोग पर प्रतिबंध है।



धुलेंडी से ठंडे पानी से स्नान आरती का समय बदलेगा
भगवान महाकाल को शीतकाल में गर्म जल से स्नान कराया जा रहा है। धुलेंडी मंगलवार से बाबा ठंडे जल से स्नान करेंगे। मंदिर में तीन आरती के समय में भी परिवर्तन होगा। सुबह 7.30 बजे वाली आरती 7 बजे, 10.30 बजे वाली आरती 10 बजे तथा शाम 6.30 बजे वाली आरती 7 बजे से होगी। भस्म आरती और शयन आरती निर्धारित समय से होंगी।



बड़े गोपाल मंदिर में भगवान को अर्पित होगा नया धान
पुराने शहर स्थित बड़े गोपाल मंदिर के पुजारी अर्पित जोशी के अनुसार होली पर भगवान को हर्बल गुलाल का टीका लगाया जाएगा। सुबह 10.30 बजे आरती में भगवान को सभी नए धान चढ़ाए जाएंगे। होली पर आने वाली फसलों को भगवान को अर्पित करेंगे। शुक्रवार को मंदिर में हर्बल गुलाल-रंग से ही होली खेली गई।



चिंतामन गणेश मंदिर में लाल गुलाब की होली
चिंतामन गणेश मंदिर में लाल गुलाब के फूलों से होली होगी। पुजारी शंकर गुरु के अनुसार मंगलवार को धुलेंडी पर चिंतामन में होली होगी। भगवान को सुबह 7 बजे शृंगार आरती के समय लाल गुलाब के फूलों से होली खिलाई जाएगी। भक्तजन भी फूलों के साथ हर्बल गुलाल से ही होली खेलेंगे। होली के लिए लाल गुलाब के फूल मंगवाए हैं।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image