टोक्यो ओलिम्पिक स्थगित अब 2021 में होगा आयोजन

टोक्यो। वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए , इन खेलों को स्थगित करने के वैश्विक दबाव के चलते जापान ने इस साल होने वाले टोक्यो ओलिम्पिक को अब 2021 में कराने का फैसला किया है। टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना था, लेकिन कोरोना वायरस के पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए, जापान ने इन खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है। इसे 2021 में कराया जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करने के बाद यह घोषणा की। आबे की इस घोषणा से दुनिया भर के खिलाड़ियों में राहत की लहर दौड़ गई है। शिंजो ने कल ही संकेत दिया था कि इन खेलों को स्थगित किया जा सकता है जबकि बाक ने कहा था कि इन खेलों को स्थगित करने के बारे फैसला अगले चार सप्ताह में लिया जाएगा। कई देश पहले ही ओलिंपिक से पहले ही हट गए है कनाडा और आॅस्ट्रेलिया ने सोमवार को टोक्यो ओलिम्पिक से हटने की घोषणा की थी, जबकि अमेरिकी ओलिम्पिक समिति ने मांग की थी कि टोक्यो ओलिम्पिक को स्थगित किया जाए। टोक्यो ओलिंपिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक और टोक्यो पैरालम्पिक का आयोजन 25 अगस्त 6 सितंबर तक होना था। कनाडा और आॅस्ट्रेलिया ने साफ तौर पर कहा खेलों को 2021 में कराए तभी वे इसमें हिस्सा लगें।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image