देश लॉकडाउन की ओर / दिल्ली समेत 12 राज्यों के 236 शहरों में लॉकडाउन, सिर्फ जरूरी सेवाएं चल रहीं; केजरीवाल की अपील- जरूरी होने पर ही घरों से निकलें

ई दिल्ली. कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले एक दिन में इस संक्रमण से मुंबई, पटना और सूरत में तीन मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 349 हो चुकी है। देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। 12 राज्यों के 236 शहरों में पूरी तरह लॉकडाउन है।


लॉकडाउन के नियम नहीं माने तो कार्रवाई


दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को एक दिन के लिए बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


दिल्ली में लॉकडाउन: कौन सी सेवा बंद



  • जरूरी कार्यों के लिए 25% डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी।

  • अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे।

  • मेडिकल, दूध, राशन की दुकानें खुली रहेंगी

  • 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे

  • प्राइवेट सेक्टर के स्थाई और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर माने जाएंगे। सैलरी दी जाएगी।

  • सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।


कौन सी सेवाएं जारी



  • कोई भी पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।

  • शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे।

  • गैर-जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे।

  • सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे।

  • 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद।

  • सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे।


इन 5 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 29 करोड़ लोग घरों में बंद























































राज्यजिलेआबादी
राजस्थान337.95 करोड़
उत्तराखंड131.17 करोड़
पंजाब223.05 करोड़
ओडिशा304.71 करोड़
बंगाल2310.09 करोड़
दिल्ली111.93 करोड़
तेलंगाना313.53 करोड़
बिहार3810.40 करोड़
कुल19142.83 करोड़

जनसंख्या के आंकड़े 2020 के अनुमान के मुताबिक


इनके अलावा 3 और राज्यों के भी 25 जिलों में लॉकडाउन


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image