छत्तीसगढ़ में जनता कर्फ्यू / कोरोनावायरस से सुरक्षा करने वालों के लिए 5 मिनट तक शंख नाद, तालियां-थालियां बजीं; लोगों ने कहा- शुक्रिया

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रविवार को सुबह से जनता कर्फ्यू बरकरार है। यह रात 9 बजे और रहेगा। इसके चलते दिनभर माहौल सूनसान और सड़कें खाली रहीं। रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़ में लोग घरों में रहे। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के अनुसार शाम 5 बजे लोगों ने डॉक्टरों, चिकित्सा के पेशे में लगे लोग, साफ-सफाईकर्मियों की सेवाओं के प्रति आभार जताया। कर्फ्यू के कारण राज्य में दिनभर बसों का संचालन भी बंद रहा। रायपुर से गुजरने वाली 171 ट्रेनें और 6 उड़ानें रविवार को रद्द कर दी गई थीं। 5 उड़ानें 23 से 28 तक और कैंसिल रहेंगी। 


रायपुर के पंडरी स्थित बस स्टैंड में राज्य भर से आईं बसें खड़ी रहीं। राज्य के अन्य कोनों में संचालित बसें भी जों जहां हैं, वहीं खड़ी हैं। यात्री अटके हुए हैं। लोगों ने बच्चों संग वक्त बिताया। कुछ लोगों इंडोर गेम खेला। कुछ ने आसपास की चीजों को सैनिटाइज किया। इस दौरान बच्चों को कोरोनावायरस के बारे में जानकारी दी।