उपलब्धि / दैनिक भास्कर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बना

भोपाल . दैनिक भास्कर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अखबार बन गया है। यह भास्कर के पाठकों के साथ ही भास्कर समूह के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि और देश के लिए गर्व का पल है। वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूज पब्लिशर्स (WAN IFRA) ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में दैनिक भास्कर को 43 लाख से ज्यादा प्रतियों के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अखबार घोषित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का योमीउरी शिंबुन 81 लाख प्रतियों के साथ पहले और जापान का ही असाही शिंबुन 56 लाख प्रतियों के साथ दूसरे स्थान पर है। भास्कर समूह इस अभूतपूर्व सफलता के लिए लाखों पाठकों का विनम्रता के साथ आभार जताता है, जिनके विश्वास की बदौलत आज भास्कर इस मुकाम पर पहुंचा है।



भारत के सबसे बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर का मानना है कि उसे यह सफलता उसकी संपादकीय प्रतिबद्धता, हमेशा कुछ नया करने की ललक और ‘केंद्र में पाठक’ की अपनी नीति की वजह से ही मिली है। भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का सपना था कि भास्कर अपनी गुणवत्ता और मूल्यों के जरिए वैश्विक स्तर पर स्थापित हो। उनके इसी सपने को


संकल्प बनाकर दैनिक भास्कर समूह लगातार आगे बढ़ रहा है।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image