सिंधिया खेमे से कांग्रेस विधायक रणवीर का अटल प्रेम, गोहद में बनवा रहे वाजपेयी चौराहा

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक तरफ अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, उनके ही खेमे के गोहद विधायक रणवीर जाटव ने अटल प्रेम दिखाकर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को विधायक जाटव ने घोषणा की कि वे अपनी विधानसभा क्षेत्र के गोहद नगर में भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाकर उनके नाम पर चौराहा बनवाएंगे। उनकी इस घोषणा से जहां कांग्रेसी सन्न रह गए हैं। वहीं, भाजपा के नेता भी कुछ बोल नहीं पा रहे हैं।



बिहारी वाजपेयी सर्वमान्य नेता थे। वे दलगत राजनीति से काफी ऊपर थे। उनका बचपन गोहद नगर में बीता और वे आगे चलकर देश के प्रधानमंत्री बने। यह न सिर्फ गोहद के लिए बल्कि संपूर्ण ग्वालियर- चंबल अंचल क्षेत्र के लिए काफी गर्व का विषय है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। हालांकि पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य का कहना है कि वे इस संबंध में पहले ही घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी पढ़े थे। उसमें पार्क बनवाकर उनकी प्रतिमा लगाने की उन्होंने योजना बनाई थी।