MP में कांग्रेस की ताकत तौल रहे भाजपा- RSS

आरएसएस-भाजपा इन दिनों प्रदेश में कांग्रेस की ताकत तौल रहे हैं। प्रदेश में संघ प्रमुख मोहन भागवत के मैराथन दौरों के बाद अब रामलाल ने मैदान संभाला है। कल भोपाल के बाद वे आज जबलपुर में हैं। यहां उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की ताकत के बारे में फीडबैक लिया है। प्रदेश के सियासी हालात और आने वाले निकाय चुनाव, विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश का बजट सत्र भी काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा।  संघ की विचारधारा वाले वीडी शर्मा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने के साथ ही  संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल एमपी में सक्रिय हो गए हैं। भाजपा में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रहे रामलाल तीन दिनों से एमपी में अलग-अलग जिलों में जाकर बैठकें ले रहे हैं। उधर संघ के प्रांत पदाधिकारियों की एक और बैठक सोमवार को भोपाल में होने वाली है। संघ के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि संघ प्रमुख द्वारा एमपी में ली गई बैठकों का फीडबैक लें। इसको लेकर रामलाल ने इंदौर के बाद शुक्रवार को भोपाल में मध्य क्षेत्र के प्रांत पदाधिकारियों की बैठक ली थी।


कल समिधा में बैठक
संघ पदाधिकारियों के साथ एक बैठक तीन दिन पहले समिधा में भी हुई थी। इसमें विहिप के साथ राम जन्म भूमि न्यास से जुड़े नेता शामिल हुए थे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भी संघ की प्राथमिकता वाले विषयों पर चर्चा की गई थी। रविवार को फिर प्रांत पदाधिकारियों की बैठक समिधा में होने वाली है।


जन गोष्ठियों का प्लान
संघ अपने कार्यक्रमों का विस्तार करेगा। इसमें फोकस में रहेगा कि हिन्दुओं को एकजुट कैसे किया जाए? संघ को रिपोर्ट है कि कई हिन्दू बुद्धिजीवी संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए गोष्ठियों के माध्यम से प्रबुद्ध नागरिक मंच ऐसे लोगों को प्रेरित करेंगे।


जबलपुर में रामलाल ने लिया उअअ पर फीडबैक
रामलाल आज जबलपुर में महाकौशल क्षेत्र के पदाधिकारियों से फीडबैक लेने वाले हैं। इसमें यह फीडबैक लिया गया कि एनआरसी, सीएए को लेकर भाजपा क्या कर रही है? इसका असर किस रूप में है? कांग्रेस किस हद तक अपने पक्ष में कर सकी है और भाजपा कहां कमजोर है और अपनी कमजोरी को कैसे जनता के बीच दुरुस्त कर सकती है। चूंकि कांग्रेस में अंतर्कलह है। इसलिए हिन्दुत्व के एजेंडे को नुकसान पहुंचाने की कांग्रेस की रणनीति को डैमेज करने पर संघ का ज्यादा


फोकस है।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image