मंदसौर / भाजपा के राम कोटवानी चुने गए नगर पालिका अध्यक्ष, 22 पार्षदों ने पक्ष में मतदान किया

मंदसौर/इंदौर. मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के राम कोटवानी ने जीत हासिल की है। सोमवार को हुए उपचुनाव में कोटवानी के पक्ष में 22 पार्षदों ने मतदान किया। जबकि कांग्रेस के हनीफ शेख 18 पार्षदों का समर्थन ही प्राप्त कर सके। जनवरी 2019 में भाजपा के प्रहलाद बंधवार की हत्या के बाद यह सीट खाली हुई थी। 


अप्रत्यक्ष प्रणाली से हुए इस उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह 9.50 बजे निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई। 10 से 11 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए। 11 से 11.30 बजे तक नाम निर्देशन-पत्रों की समीक्षा हुई। 11.30 से 12 बजे तक नाम वापस लिया रखा गया था। 12.15 बजे अभ्यार्थियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। 12.30 तक अभ्यार्थियों की अंतिम सूची का मतपत्र तैयार कर मतदान की जानकारी दी गई। 12.45 से 2 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद मतगणना कर विजेता की घोषणा की गई और निर्वाचन का प्रमाण-पत्र दिया गया।



17 जनवरी 2019 को नपा अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या होने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। शासन द्वारा 23 जुलाई 2019 को कांग्रेस पार्षद हनीफ शेख को अध्यक्ष नियुक्त किया था। 1 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image