महाशिवरात्रि / महाकाल मंदिर में दूल्हा बने शिव, तड़के 2.30 बजे खुल गए मंदिर के पट, श्रद्धालुओं की भारी भीड़

उज्जैन. देशभर में महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर के पट शुक्रवार तड़के 2.30 बजे खोल दिए गए। अब यह पट शनिवार रात 11 बजे बंद होंगे,यानी लगातार 44 घंटे बाबा के दर्शन होंगे।  इस दौरान भगवान शिव को दूल्हे के रूप में सजाया गया है। महाकालेश्वर में गर्भगृह में प्रवेश बंद रखा गया है। 22 फरवरी को सुबह सेहरा दर्शन होंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजे भस्म आरती होगी। साल में एक बार ही भस्म आरती दोपहर में होती है।  



महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। दर्शन के लिए गुरुवार रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार शुरू हो गई थी। प्रत्येक श्रद्धालु को सामान्य कतार में 2 घंटे और 250 रुपए से सशुल्क दर्शन में 1 घंटे का समय लग रहा है। सामान्य, सशुल्क दर्शन तथा वीआईपी पास की कतारें हरसिद्धि चौराहे से शुरू हो रही है। 28 साल बाद महाशिवरात्रि शश योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषविद् अर्चना सरमंडल के अनुसार शनि और चंद्रमा की युति से शश योग


का निर्माण हो रहा है।


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image