माँ लक्ष्मी को खुस करने के लिए लगातार 3 शुक्रवार कर लें ये अचूक उपाय, होगी धन वर्षा

धन की कमी से मनुष्य को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को खत्म करने के लिए वह बहुत से उपायों को करने में जुट जाता है।


घर में आर्थिक संपन्नता लाने के लिए किसी भी माह के प्रथम शुक्ल पक्ष को आप यह प्रयोग शुरु कर सकते हैं। लेकिन यह प्रयोग आपको 3 शुक्रवार को लगातार करना होगा। इसके लिए हर शुक्रवार को नित्य क्रम से निवृत होकर अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी को मिश्री और खीर का भोग लगाएं। इसके बाद उनके सामने इस मंत्र का विधिवत जाप करें


 मंत्र : ॐ श्रीं श्रीये नम:


आपको इस मंत्र का 108 बार जप करना है इसके बाद 7 साल से भी कम आयु की कन्याओं को भोजन कराएं। ध्यान रहे की कन्याओं के भोजन में खीर और मिश्री जरूर खिलाएं। ऐसा लगातार 3 शुक्रवार करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक परेशानी भी खत्म होती है।


शुक्रवार के दिन गाय के दूध से श्रीयंत्र का अभिषेक करें। अभिषेक के उपरांत अभिषेक का जल पूरे घर में फूल के माध्यम से छिड़क दें। पूजा के बाद श्री यंत्र को धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करें, तो और शुभ रहेगा।