गुजरात / भागवत बोले- तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा बढ़ा; मिल मालिक, मजदूर, सरकार, जनता, छात्र और शिक्षक हर कोई आंदोलन कर रहा

अहमदाबाद. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में बढ़ती हिंसा और असंतुष्टि पर चिंता जताई है। भागवत ने कहा कि तीसरे विश्वयुद्ध का खतरा बढ़ रहा है। मिल मालिक, मजदूर, सरकार, जनता, छात्र और शिक्षक हर कोई आंदोलन कर रहा है।


‘हर जगह कलह चल रही है’
संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘दुनिया इतनी पास आई कि पास आते-आते दुनिया ने दो विश्वयुद्ध कर डाले और तीसरे का खतरा मंडरा रहा है। ऐसा कहते हैं कि एक अलग रूप में तीसरा महायुद्ध चल रहा है। यहां-वहां हर जगह मार-काट चल रही है। कौन सुखी है? कोई सुखी नहीं है। हर कोई आंदोलन कर रहा है। मिल मालिक, मजदूर, मालिक-सेवक आंदोलन कर रहे हैं। सरकार आंदोलन कर रही है तो जनता भी आंदोलन कर रही है। छात्रों और शिक्षकों का भी आंदोलन है। सभी दुखी, असंतुष्ट हैं और सभी में कलह चल रही है। विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली, लोग इतने निकट आ गए, लेकिन न तो कट्टरता कम हुई और न ही हिंसा। उग्रवादियों का संकट खत्म होने के बजाय बढ़ता जा रहा है।’’


‘आज जितनी सुविधाएं, उतनी पहले नहीं थीं’
भागवत के मुताबिक, ‘‘आज हम कह सकते हैं कि विकसित दुनिया में रह रहे हैं। आज हमारे पास जो सुविधाएं हैं, वे पहली नहीं थीं। आज लोगों के पास जितनी समृद्धता है, वह 100 साल पहले नहीं थी। आज लोग पहले की बजाय कहीं ज्यादा आराम से जिंदगी गुजार रहे हैं। आज आप किसी चीज के लिए एक मेल करते हैं और 5 मिनट के अंदर जवाब आ जाता है, यह सहूलियत नहीं तो और क्या है।’’


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image