दिल्ली / पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्याशी लांबा अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं, आप समर्थक को थप्पड़ मारने की कोशिश की

नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान के दौरान चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता से उलझ गईं। लांबा ने इस कार्यकर्ता को कई बार थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। अलका ने इस बारे में शिकायत भी दर्ज कराई। आरोप है कि आप कार्यकर्ता ने अलका के बेटे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसे बाद कांग्रेस प्रत्याशी को गुस्सा आ गया। कवि कुमार विश्वास ने लांबा का बचाव करते हुए अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। 


मजनू का टीला में हुई घटना
लांबा चांदनी चौक से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां उनका मुकाबला आप के प्रह्लाद सिंह और भाजपा के सुमन गुप्ता से है। प्रह्लाद कांग्रेस में रह चुके हैं। शनिवार को मतदान के दौरान अलका मजनू का टीला क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। यहां आप कार्यकर्ता मौजूद थे। किसी बात को लेकर अलका की इनसे कहासुनी हो गई। इस दौरान एक आप कार्यकर्ता ने कथित तौर पर लांबा के पुत्र पर अभद्र टिप्पणी कर दी। गुस्से से तमतमाई अलका ने इस युवक को कई बार थप्पड़ मारने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस उसे अपने घेरे में लेकर दूर चली गई। लांबा ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है।  


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image