दिग्विजय सिंह बोले, लोग इस गलतफहमी में ना रहें कि कमलनाथ मेरी सुनते हैं









वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ उनकी सुनते हैं।


सिंह ने रविवार को यहां सराफा व्यापारी एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में व्यापारियों को संबोधित करते हुये कहा कि लोग इस गलतफहमी में नहीं रहें कि मुख्यमंत्री उनकी सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ किसी की नहीं सुनते।


उन्होंने दावा किया कि वे कमलनाथ को 40 सालों से जानते हैं। दरअसल दिग्विजय सिंह के पहले इस कार्यक्रम में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुमचंद सोनी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुये कहा था कि मीडिया और तमाम बुद्धिजीवियों का मानना है कि मध्यप्रदेश सरकार को पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह ही चला रहे हैं। उसके उत्तर में दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया।













 




Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image