भाजपा / प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद विष्णुदत्त शर्मा बोले- प्रदेश में दिग्विजय सिंह के शासनकाल जैसे हालात

भोपाल. भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के शासनकाल जैसे हालात हो गए हैं। भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। हम टीम स्प्रिट के साथ काम करते हैं। भाजपा संगठन को प्रदेश में कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजियाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी और कैलाश जोशी जैसे नेताओं ने खड़ा किया है।



इससे पहले सोमवार दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर से भोपाल आए शर्मा का हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत के लिए स्टेशन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। स्टेशन से भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर का सफर शर्मा के स्वागत जुलूस ने करीब एक घंटे में पूरा किया। भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। यहां शर्मा ने सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 


गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर भी साथ रहीं


शर्मा जिस खुली जीप में सवार होकर स्टेशन से रवाना हुए थे, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की पुत्रवधू और विधायक कृष्णा गौर भी थीं। शर्मा को मई 2019 में भोपाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने की चर्चा चली थी, तब बाबूलाल गौर ने कहा था कि ये विष्णुदत्त शर्मा कौन है, मैं इसे नहीं जानता। उस समय शर्मा का विरोध करने वाले नेता उनके अध्यक्ष बनते ही साये की तरह साथ नजर आए। 


हबीबगंज स्टेशन पर भीड़ से यात्री परेशान हुए


हबीबगंज स्टेशन पर भाजपाइयों की भीड़ से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 7 नंबर भाजपा कार्यालय की ओर से स्टेशन जाने वाले यात्री ट्रैफिक जाम में फंस गए। हालांकि कई यात्रियों ने भीड़ को देखते हुए ई-2 अरेरा कॉलोनी के अंदर से और गणेश मंदिर का चक्कर काटते हुए स्टेशन पहुंचे। 


Popular posts
वैक्सीनेशन के बाद डॉक्टर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, CMHO ने कहा- अच्छी बात है, इम्युनिटी बूस्टर का काम करेगा टीका
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री VS गवर्नर:राज्यपाल कोश्यारी सरकारी विमान में बैठ गए थे, CM उद्धव ने उड़ान की मंजूरी नहीं दी; उतरकर टिकट लेकर दूसरे प्लेन से देहरादून गए
शराब नहीं, ईंधन से बढ़ा MP का राजस्व:पेट्रोल-डीजल की बिक्री हर साल 7% बढ़ी, लेकिन कमाई 34%, शराब की खपत में 21% की वृद्धि, आय केवल 19% बढ़ी
Image
किसानों के मुद्दे पर राज्यसभा में तल्ख बहस:कृषि मंत्री बोले- दुनिया जानती है कि पानी से खेती होती है, खून से खेती सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है
CM हाउस पहुंंचे कमलनाथ:शिवराज से 20 मिनट की मुलाकात, किसानों की समस्याओं को लेकर हुई बात
Image